सरैयाहाट/थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में सोमवार 1:00 पीएम को एक धान के खलिहान में आग लग जाने के कारण हजारों रुपए धान जलकर राख हो गया पीड़ित किसान प्रदीप मिर्धा ने बताया कि इस आग लगी में लगभग ₹25000 का धान जलकर राख हो गया वही आग की लपटे देखकर आसपास के किसानों ने आग को बुझाने का असफल प्रयास किया तब तक धान जलकर राख हो चुका था।