पोलायकलां: अकोदिया में नवरात्र पर्व: 100 से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित, 22 से गज वाहन पर सवार होकर आएंगी मां
अकोदिया में इस वर्ष शारदीय नवरात्र 22 से प्रारंभ हो रहा है। पंडित के द्वारा रविवार शाम 6 बजे बताया कि इस बार नवरात्रि पर्व 9 की जगह 10 दिन का होगा। मां दुर्गा गज वाहन पर सवार होकर आ रही हैं, जो सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सभी मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय पंडालों में गरबा का आयोजन भी किया जाएगा।।