चंदिया: प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ज़िंदगी, चंदिया वार्ड क्रमांक 2 के सुरेन्द्र चौधरी को मिला पक्का आशियाना
Chandia, Umaria | Dec 18, 2025 चंदिया। नगर परिषद चंदिया के वार्ड क्रमांक 2 निवासी सुरेन्द्र चौधरी का मकान अब पक्का हो गया है। सुरेन्द्र चौधरी पिता अनारी चौधरी ने बताया कि वे अपने माता-पिता के साथ वार्ड क्रमांक 2 में निवास करते थे। परिवार मजदूरी कर अपने जीवन-यापन का साधन चलाता है उन्होंने बताया कि पहले उनका मकान कच्चा था। बरसात शुरू होने से पहले ही घर की मरम्मत करनी पड़ती थी।