सिरोही: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जलाकर किया निस्तारण
Sirohi, Sirohi | Mar 31, 2026 जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिंडवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 एनडीपीएस एक्ट प्रकरणों में जब्त कुल 17 क्विंटल 58 किलो मादक पदार्थों का निस्तारण किया। इस दौरान जप्त डोडा पोस्त व गांजे को विधिवत प्रक्रिया के तहत जलाकर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक राजस्थान के निर्देशों एवं जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के मार्गद