मुरैना नगर: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, 3 महीने से फरार आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
मुरैना शहर में सोशल मीडिया से हुई दोस्ती दुष्कर्म की घटना में बदल गई। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में तीन माह से फरार दो आरोपी प्रदीप शर्मा और राहुल माहौर ने पुलिस दबाव बढ़ने पर रविवार देर शाम स्टेशन रोड थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। दोनों ने दिसंबर 2025 में युवती से विश्वास जीतकर वारदात की थी, जिसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी।