सुवासरा: धामनिया गांव में गेहूं की फसल में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के धामनिया शामगढ़ के नजदीक एक खेत पर गेहूं की फसल में आग लगने की घटना सामने आई ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की,नहीं बुझने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चार बीघा के करीब गेहूं की फसल जल गई जलने का कारण बिजली तार शाट सर्किट बताया जा रहा है।वही इस मामले को लेकर पंचनामा बनाया।