बांका: विजयनगर चौक के पास गैरेज में इंजन का पाइप फटने से मिस्त्री का हाथ झुलसा
Banka, Banka | Jan 6, 2025 विजयनगर चौक के पास एक गैरेज में इंजन का पाइप फट जाने से एक मिस्त्री का हाथ झुलस गया। जख्मी मिस्त्री का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। घटना सोमवार की सुबह करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार बांका निवासी मिस्त्री मो नाजीर एक गैरेज में कार के इंजन के पाइप को खोल रहा था। इस दौरान पाइप फट गया और गर्म कूलन से उसका हाथ झूलस गया।