बेगूसराय: हड़ताली चौक पर भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन, 30 अक्टूबर को भारत बंद का आह्वान
हड़ताली चौक पर भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान 30 अक्टूबर को विभिन्न मांगों के समर्थन में भारत बंद का आह्वान किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरक्षण के नाम पर सरकार लगातार दोहरी नीति अपना रही है. उन्होंने कहा कि आरक्षण हमलोगों का अधिकार है.