मकरीड़ी: मकरीडी में भारी बारिश से भूस्खलन, कुराटी में मकानों और गौशालाओं पर मंडराया खतरा
Makridi, Mandi | Sep 12, 2025 मकरीडी उपतहसील में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश के चलते पंचायत पिपली के कुराटी गाँव में भारी भूस्खलन हुआ है,जो अभी भी जारी है। इस भूस्खलन के कारण कई मकानों और गौशालाओं पर खतरा बढ़ गया है। जिसके चलते एक मकान को एहतियातन खाली करवाया जा रहा है। पंचायत पिपली के प्रधान इंद्र सिंह ने शुक्रवार सुबह 10 बजे यह जानकारी दी।