खंडवा: पंधाना रोड पर हंगामा: गड्ढे से बचाते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, सड़क पर बिखरा 50 क्विंटल मक्का, लगा जाम
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की पंधाना रोड पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सिरपुर फाटे के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मक्का की भारी उपज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में पचास क्विंटल से ज़्यादा मक्का भरी हुई थी, जो पलटते ही पूरे रोड पर बिखर गई।