मधुपुर: बड़बाद में तांबे के तार चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा, भेजा जेल
मधुपुर के बड़बाद मुहल्ले में बीती रात ग्रामीणों ने चोरी के तांबे के तार के साथ एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को संदेह हुआ कि एक युवक टोटो में तांबे के तार लादकर ले जा रहा है। इसी दौरान लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की,जिसमें मामला संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।