रायपुर कृषि उपजमंडी होली के अवकाश के चलते आज पुनः खुल गई। मंडी में आज भी प्रमुख जिंसों के भाव में मंदी देखने को मिली। कृषि उपजमंडी मुंशी शिवसिंह ने बताया कि मंडी में गुरुवार को दोपहर एक(1:00)से जिंसों की खरीद शुरू हुई।जिसमें 3000 कट्टे सरसों 2000 करते मसूर की आवक हुई।मसूर के भाव 6500 से 7000 रुपये व सरसों के भाव 5500 से लेकर 5950 रुपये प्रति क्विंटल रहे।