झाबुआ: झाबुआ से पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण के लिए 30 कृषकों का दल राज्य के बाहर रवाना
Jhabua, Jhabua | Nov 17, 2025 सोमवार शाम 4 बजे राज्य पोषित योजनान्तर्गत राज्य के बाहर आयोजित पाँच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह-भ्रमण के लिए 30 कृषकों के दल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान एवं एडीएम सी.एस. सोलंकी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी गई। इस भ्रमण का उद्देश्य कृषकों को आधुनिक तकनीकी विधियों, नवाचारों की जानकारी देना है।