नागौर कृषि उपज मंडी में दीपावली की 6 दिन की छुट्टियों के बाद गुरुवार को फिर से मंडी खुल गई और मंडी वापस खुलते ही किसान अनाज लेकर मंडी पहुंचना शुरू हो गए। विशेष कर मंडी में किसान मूंग लेकर पहुंचे और गुरुवार शाम 5:00 तक किसान मंडी पहुंचाते रहे और व्यापारियों के साथ अनाज को लेकर मोलभाव करते नजर आए।