फरसगांव ब्लॉक के ग्राम भोंगापाल में रविवार की शाम बाइक से गिरकर ग्राम मोदे निवासी छबिलाल नाग उसकी पत्नी सनबती नाग और तीन साल की मासूम बेटी वेदिका नाग तीनों बाइक से गिरकर घायल हो गए।जिन्हें उपचार हेतु फरसगाँव का अस्पताल में लाया गया। जानकारी के अनुसार छबिलाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपने ससुराल गया हुआ था, ससुराल से वापस आने के दौरान भोंगापाल में हादसा हुआ.