घाटमपुर: मुइया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसे, एक की हुई मौत दूसरा घायल
रेउना थाना क्षेत्र के मुइया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ट्रक मे पीछे से जा घुसे।घटना में बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुँचाया,हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।