वाराणसी में अजीत पवार की अस्थि कलश यात्रा निकाली गई, वैदिक विधि-विधान से गंगा में हुआ अस्थि विसर्जन
वाराणसी।मिर्जापुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार को अस्थि कलश लेकर वाराणसी पहुंचे। प्रसिद्ध अस्सी घाट पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। इसके पश्चात श्रद्धालु अस्सी घाट से हरिश्चंद्र घाट के लिए रवाना हुए, जहां गंगा नदी में अस्थि कलश का विसर्जन किया गया। अस्थि कलश यात्रा के दौरान घाट पर भावपूर्ण माहौल रहा