रसूलाबाद: रसूलाबाद कस्बे के बिषधन मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत, पुलिस के छूटे पसीने से हुआ रोड जाम
रसूलाबाद कस्बे के बिषधन मार्ग पर एक किशोर अपनी ठेली लेकर पैदल जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर उसे कुचल दिया जिसमें किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जिससे गुस्साए परिजनों ने रोड जाम कर दिया और उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए जाम हटवाने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए वहीं उपनिरीक्षक केशव देव सिर्फ वीडियो बनाते रहे