मोहनपुर: मोहनपुर में पुलिस की कार्रवाई, हरदासपुर दियारा से शराब कारोबारी गिरफ्तार, पटना का आरोपी जेल भेजा गया
समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरदासपुर दियारा से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना जिला के काला दियारा निवासी सत्यानंद राय उर्फ मामू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह पत्थर घाट से गंगा पार हरदासपुर दियारा तक अवैध शराब की खेप पहुंचाने का काम करता था।