पलवल: पलवल के बागला में श्रीमद् भागवत कथा शुरू, महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा, श्रद्धालु भजनों पर झूमे
पलवल जिले के बघौला गांव में नेशनल हाईवे 19 पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई इस दौरान गांव की महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भजन कीर्तन करते हुए पूरे गांव की परिक्रमा की कलश यात्रा का शुभ आरंभ कथा के आयोजक तोताराम भारद्वाज के मीठा कुआं पूजन कॉलोनी स्थित निवास पर हुआ