बीसलपुर: बिलसंडा में मार्ग दुर्घटना में घायल युवक को बिलसंडा सीएचसी पर नहीं मिला इलाज
बिलसंडा में सड़क पर घायल अवस्था में तड़प रहे युवक के लिए पुलिस देवदूत बनकर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल पहुचाया मगर इंसान रूपी भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर सरकारी अस्पताल में नदारद थे। जिसके बाद युवक के परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पूरे मामले का वीडियो भी वायरल है। वही सीएचसी अधीक्षक का कहना है मैं कोर्ट एविडेंस के लिए गया था।