भैंसा गांव में पैमाइश के दौरान लेखपाल जितेंद्र कुमार से अभद्रता का मामला सामने आया है। उन्होंने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर हरिशंकर व बबलू उर्फ शिवशंकर पर जातिसूचक गालियां देने, जान से मारने की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। घटना 30 मार्च शाम की बताई गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।