शिवपुरी नगर: लापरवाही से छीनी खुशियां: सतेरिया के पास कंटेनर ने बाइक सवार 4 को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत
शिवपुरी जिले के सिरसोद थाना अंतर्गत ग्राम सूड के एक परिवार के लिए भागवत भंडारे में जाना उस वक्त मुसीबत बन गया, जब एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी, भाभी और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए दो लोगों को ग्वालियर रैफर किया गया है।