तारापुर: तारापुर में आस्था और उत्साह के साथ महादेवी अन्नपूर्णा को समर्पित पारंपरिक लोक पर्व नेमान मनाया गया
Tarapur, Munger | Nov 24, 2025 तारापुर प्रखंड क्षेत्र में महादेवी अन्नपूर्णा को समर्पित सदियों पुरानी पारंपरिक लोक पर्व नेमान रविवार को पूरे आस्था और उत्साह के साथ किसानों द्वारा मनाया गया. यह पर्व नये धान की फसल आने पर मनाए जाने वाली अनूठी कृषि परंपरा है. विधान के अनुसार किसानों ने नए धान से तैयार चावल और चूड़ा सबसे पहले भगवान को समर्पित किया.