मथुरा: वृंदावन के गोरा नगर में ट्रैक्टर से वृद्ध को कुचलने पर समुचित इलाज न मिलने पर परिजनों ने जिला अस्पताल पर किया हंगामा
वृंदावन के गौरा नगर कॉलोनी में बुधवार की रात दबंग ट्रैक्टर चालक ने वृद्ध को कुचल दिया जिसमें वह घायल हो गया जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वृंदावन भर्ती कराया हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहां भी उपचार नहीं मिला तो परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और लापरवाही का आरोप लगाया एवं कार्रवाई की मांग की ।