गोपालगंज: कोट नरहवां गांव के पास लक्जरी कार से 342 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार: उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोट नरहवां गांव के समीप से उत्पाद विभाग ने शराब लदी एक लग्जरी कार को जब्त कर लिया। इस दौरान कार के अंदर छुपाकर रखी गई 342 लीटर शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक ने मंगलवार की शाम चार बजे अपने कार्यालय में दी।