बिहार: नालंदा के चार प्रखंडों में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव शुरू
Bihar, Nalanda | Nov 26, 2024 कड़ी सुरक्षा के बीच नालंदा जिले के 4 प्रखंडों में मंगलवार की सुबह 7 बजे से पैक्स चुनाव शुरू हो गया है । सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है । 4 प्रखंडों के 37 पंचायतों के 92 बूथों पर 50 हजार से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। हर बूथ पर एक पुलिस पदाधिकारी और चार जवानों की तैनाती की गई है ।