बिहार: नशा मुक्ति दिवस पर श्रम कल्याण केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई
Bihar, Nalanda | Nov 26, 2024 नशा मुक्ति दिवस के मौके पर बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से मंगलवार की सुबह 8 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों और एनसीसी के कैडेटों ने नशा मुक्त बिहार बनाने का संदेश दिया। स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई।