चारामा: चारामा में ईसाई युवक के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, तीन दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका
कांकेर जिले के कोडेकुर्से गांव में ईसाई धर्म अपनाने वाले युवक मनोज निषाद की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों के विरोध के चलते तीन दिन बीत जाने के बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार, मनोज निषाद ने कुछ समय पूर्व ईसाई धर्म अपना लिया था। निधन के बाद ईसाई समुदाय गांव में ही दफनाने की तैयारी में था।