मनरेगा को समाप्त कर नए कानून ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन अधिनियम (ग्रामीण)’ को लागू किए जाने के विरोध में शुक्रवार को बरारी प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। जन जागरण शक्ति संगठन राष्ट्रीय समन्वय और नरेगा संघर्ष मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर सैकड़ों मजदूरों ने सिक्कट से बरारी प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला।