रोड टैक्स में 50% छूट का दिखा असर, ग्वालियर व्यापार मेले में पहले दिन रिकॉर्ड वाहन बिक्री ग्वालियर व्यापार मेले में मध्यप्रदेश शासन द्वारा वाहन खरीदी पर दी जा रही 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट का असर पहले ही दिन साफ तौर पर देखने को मिला। सोमवार से छूट का लाभ मिलते ही मेले के ऑटोमोबाइल सेक्टर में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जमकर वाहन खरीदी हुई।