मोरहाबादी मैदान में शनिवार सुबह करीब 11 बजे गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश रंजन की देखरेख में किया गया। रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दुहराया गया।