पंडरिया: वनांचल ग्राम कामठी में एक बार फिर जंगली भालू ने दी दस्तक ग्रामीणों में दहशत का माहौल,भालू का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल पूरा मामला कुकदुर थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम कामठी का है। जहा एक बार फिर जंगली भालू ने गांव में दस्तक दे दिया।जंगली भालू गांव के खेत की ओर घुस गया।इधर भालू के गांव में दस्तक देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।जिसमें ग्रामीण जंगली भालू को जंगल की ओर खदेड़ते हुए नजर आ रहे है।