हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर महिलाओं की हुई बैठक कनकी पंचायत के होसीर गांव में देवी मंडप के समीप हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महायज्ञ की रूपरेखा तय की गई। जिसके तहत 03 फरवरी 2026 को भूमि पूजन, गांव भ्रमण, 25 फरवरी को जल यात्रा, मंडप प्रवेश, 28 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा तथा 01 मार्च को कलश विसर्जन है।