मिश्रिख: मधवापुर इलाके में ईट भट्ठे में काम करते समय मजदूर की मौत के बाद परिवार ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के मधवापुर इलाके में मिश्रिख क्षेत्र से भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव के ईट भट्ठे में काम करते समय राजेश कुमार नाम के एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। परिवार के अनुसार ईटों के नीचे दब जाने से राजेश की मौत हुई मामले में मृतक के शव को परिवार वालों के द्वारा सड़क पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया गया और मुआवजे की मांग की गई है।