सुपौल: नगर परिषद क्षेत्र के महावीर चौक पर भीषण जाम, एंबुलेंस सहित प्रशासनिक वाहन घंटों फंसे रहे
Supaul, Supaul | Jan 8, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के महावीर चौक पर गुरुवार के शाम करीब 5 बजे भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण एंबुलेंस और प्रशासनिक वाहनों को भी घंटों तक फंसे रहना पड़ा। खासकर अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। महावीर चौक से लेकर हटिया गेट, गांधी मैदान दुर्गा म