बाल विवाह रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी नारायणगंज बम्हनी स्कूल में छात्रों को दिलाई गई शपथ आठ दिसंबर सोमवार को दोपहर एक बजे कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में नारायणगंज के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बम्हनी भावल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय जागरूकता सत्र एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया