बिहटा: भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद मोदही गांव पहुंचे, मृतक के परिवार से जताया शोक
Bihta, Patna | Sep 17, 2025 बिहटा के मोदही गांव में 2 दिन पूर्व सोन नदी घाट पर नहाने के दौरान डूब कर मरे निवादीप कुमार नामक युवक के परिवार वालों से मिलने भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ निखिल आनंद पहुंचे, परिवार वालों से मिलकर उन्होंने दुख प्रकट कर शोक जताया। जहां मिलने के लिए वह बुधवार की शाम 4:02 के करीब पहुंचे।