बक्सर: किला मैदान में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियाँ, हर झाँकी ने दिया संदेश
Buxar, Buxar | Jan 26, 2025 बक्सर किला मैदान में मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बक्सर सेंट्रल जेल, कृषि विभाग, आत्मा, कृषि, शिक्षा, उत्पाद विभाग के साथ ही पुलिस विभाग के झांकी काफी आकर्षक रहे. इनमें झांकियो के साथ ही कई विद्यालय एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा आकर्षक झांकिया भी शामिल रही. सभी झांकियां संबंधित विभागों से परिपूर्ण थी. आकर्षक झांकियां देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ लगी थी.