प्रयागराज: ईसीसी के छात्र के यमुना नदी में डूबने के मामले में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो हो रहा वायरल
मामला प्रयागराज के ईसीसी कॉलेज का है,जहां पर बीते कल बुधवार को एनसीसी का छात्र यमुना नदी में डूब गया।जिससे छात्र की मौत हो गई।आज बृहस्पतिवार को शाम करीब 5:00 बजे के आसपास ईसीसी के छात्रों का एक वीडियो सामने आया है।जिसमें छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है।छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही से छात्र की जान गई है।