झांसी: ग्राम अमरपुर में तेज आंधी से छत पर सो रही कक्षा 8 की छात्रा पर गिरी सीमेंट की चादर, झांसी मेडिकल में हुई मौत
Jhansi, Jhansi | May 22, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में तेज आंधी आने से एक मकान पर डली सीमेंट की चादर उड़कर दूसरे के घर पर जा गिरी जिससे छत पर सो रही कक्षा आठ में पढ़ने वाली अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन उसे झांसी मेडिकल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।