मोहनिया: कटरा कला गांव के पास सड़क किनारे लावारिस ई-रिक्शा पड़ा मिला, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
Mohania, Kaimur | Sep 24, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव के पास लावारिस हालत में ई-रिक्शा देखकर ग्रामीणों ने मोहनिया पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि ई रिक्शा के बारे में आज हम लोगों ने देखा था। किसका ई रिक्शा है कौन छोड़ गया कुछ पता नहीं चल रहा है।