हुज़ूर: आदिवासी अपनी पहचान चाहते हैं, वे हिंदू नहीं कहलाएंगे: उमंग सिंघार
Huzur, Bhopal | Sep 4, 2025 भोपाल। कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आदिवासी समाज को हिंदू धर्म से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग आदिकाल से जंगलों और प्राकृतिक स्थलों में वास करते आए हैं, वे आदिवासी हैं, न कि हिंदू। सिंघार ने जोर देकर कहा कि आदिवासी समाज की अलग पहचान संस्कृति धरोहर और परंपराओं को मान्यता देना जरूरी है