केशकाल: लो-वोल्टेज से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, केशकाल बस स्टैंड को किया जाम, प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम समाप्त
केशकाल क्षेत्र के बोरगांव सहित आसपास के गांवों में लंबे समय से चल रही लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर किसानों में भारी आक्रोश के बीच किसानों ने गुरुवार विद्युत विभाग को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया था,लेकिन समाधान नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया।गुरुवार को करीब 300 से अधिक किसान बोरगांव के रावणभाठा मैदान मे जमा होकर प्रदर्शन किया गया।