बड़ौद: बडौद ब्लॉक में 12वीं की बोर्ड परीक्षा हुई शुरू, 6 केंद्रों पर 698 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की वार्षिक परीक्षा आज मंगलवार 25 फरवरी पहले हिंदी पेपर के साथ सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई जो दोपहर 12 बजे संपन्न हुई। विकास खंड बडौद में कुल छः केंद्र बनाए गए जिसमे नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,श्री महावीर जैन विद्या मंदिर, सहित छः केंद्रो पर परीक्षा आयोजित हुई।परीक्षा केंद्रों पर छात्र छात्राएं अपने परिजनों के साथ पहुंचे