पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार को लूटने का काम करता है लालू परिवार
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या के नाम पर 1974 में लालू प्रसाद यादव नेता बनकर आए। जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ आए उसी भ्रष्टाचार की गोद में चले गए।