पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा टेंडर में थी कई तरह की गड़बड़ियां
पीएचईडी विभाग के 826 करोड़ के टेंडर को रद्द कर दिया गया है। इसे लेकर पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने अपना बयान दिया है। नीरज कुमार बबलू ने कहा कि रद्द किए गए टेंडर्स में कई गड़बड़ियां थी और कई तरह की चीजें छूटी हुई थी।मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि एक तरह से हमलोग टेंडर्स को रिवाइज कर रहे हैं।नीरज कुमार बबलू ने यह भी कहा कि हम जल् हीं फ्रेश टेंडर निकालेंगे।