पटना ग्रामीण: जक्कनपुर में पति ने अपने ससुराल वालों पर अपनी पत्नी का अपहरण करने का लगाया आरोप,कोर्ट ने मांगा जवाब
पति जितेंद्र कुमार ने अपने ससुराल वालों पर अपनी पत्नी रश्मि कुमारी के अपहरण करने का लगाया आरोप. जक्कनपुर थाना में पहुंचे पति जितेंद्र कुमार ने मीडिया से बात करते बताया कि मैं और रश्मि कुमारी 6 जून 2024 को कोर्ट मैरिज किए थे उसके दो दिन बाद पत्नी अपने मायके गई तब से उसका कोई पता नहीं है.ससुराल वाले कुछ भी नही बता रहे है.