मुंगेर: शेरपुर में देर रात एक 25 वर्षीय युवक पर अपराधियों ने तलवार से किया हमला, इलाज जारी
Munger, Munger | Mar 4, 2024 शेरपुर में देर रात एक 25 वर्षीय युवक पर अपराधियों ने तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के भाई ने बताया कि पड़ोस के लोगों की जमीन सरकार ने अधिग्रहण की थी। जिसके बाद उन लोगों को खूब पैसा मिला है और जब से पैसा मिला है तब से ही उन परिवारों के युवकों द्वारा गांव में उत्पाद मचाया जा रहा है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।