देहरादून: नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में स्थित रिस्पना नदी का पुश्ता ढहा, पुलिस ने 5 लोगों की बचाई जान
देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रिस्पना नदी का पुश्ता ढहने से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। एक मकान में फंसे पांच लोगों को पुलिस ने दीवार तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। आसपास के मकानों को भी खाली करा लिया गया है।